लॉकडाउन में संस्था सार्थक कर रही जरूरतमंदो की सेवा..

लॉकडाउन में संस्था सार्थक कर रही जरूरतमंदो की सेवा
शहर में भूखी प्यासी रह रही गायों को खिलाया आहार

देवास। संस्था सार्थक द्वारा लाकडॉउन के प्रारंभ से ही विभिन्न प्रकार से सेवा कार्य कर आमजन की मदद की जा रही है। संस्था द्वारा मास्क, सेनेटाईजर, राशन सामग्री आदि का वितरण किया जा रहा है। संस्था संस्थापक दीपेश कानूनगो ने बताया कि संस्था का लक्ष्य ऐसे लोगों तक राशन पहुंचाना है जो कि मध्यमवर्गीय है और शर्म के कारण वे खुलकर मदद लेने नहीं आ सकते हैं। संस्था द्वारा अभी तक ऐसे 3000 से अधिक लोगों की मदद की जा चुकी है। और यह कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। इसी कड़ी में संस्था सार्थक द्वारा मूक पशुओं को चारा खिलाया गया।

संस्था संस्थापक दीपेश कानूनगो ने बताया कि सर्वप्रथम खेड़ापति मंदिर पर गाय को चारा खिलाया गया तत्पश्चात पूरे शहर में जगह जगह पर जाकर गौ माता की सेवा की गई और अंत में भोलेनाथ मंदिर की गौशाला में गौ सेवा की गई। इस अवसर पर रितेश त्रिपाठी, नरेन्द्र यादव, हिम्मत चावड़ा, लक्की मक्कड़, राजा पडियार, भरत यादव संस्था सार्थक परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

Comments