पुलिस रोज-रोज व्यापारियों का अपमान नहीं करें, प्रशासन स्थिति स्पष्ट करें

पुलिस रोज-रोज व्यापारियों का अपमान नहीं करें, प्रशासन स्थिति स्पष्ट करें
व्यापारी शहर का एक संभ्रात नागरिक है कोई गुंडा बदमाश नहीं : मनोज राजानी

 

देवास। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लाकडाउन घोषित किया गया है। भोपाल में रेड जोन में भी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं इंदौर में भी व्यापारियों को अनुमति दी गई है। जबकि देवास में रोज पुलिस कहीं ना कही से व्यापारियों को अपनी गाड़ी में बैठा कर ले जाती है। यह व्यापारियों का घोर अपमान है शहर कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कलेक्टर श्रीकांत पांडेय से मांग की है कि वे स्थिति स्पष्ट करे कि व्यापारी, व्यापार करने के लिए दुकान खोले के नहीं ढुलमुल स्थिति के चलते आए दिन कहीं ना कहीं व्यापारियों और पुलिस में नोक झोंक हो रही है। व्यापारी इस शहर का एक संभ्रात नागरिक है कोई गुंडा बदमाश नहीं है जिसे सरे बाजार व्यापारियों को पुलिस के द्वारा अपनी गाड़ी में बिठा कर ले जाया जाता है, इससे शहर के व्यापारियों में रोष है। शहर कांग्रेस व्यापारियों के साथ है शहर कांग्रेस ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन दुकानों के संदर्भ में गाइड लाइन जारी कर स्थिति स्पष्ट करें पिछले 70 दिनों से शांतिपूर्वक शहर बंद रहा है और व्यापारियों सहित सभी वर्गों ने प्रशासन का साथ दिया है ऐसे में प्रशासन का भी दायित्व बनता है कि व्यापारी लोगों की परेशानी दूर कर रहे है। इन व्यापारियों के साथ अच्छा व्यवहार कर इन्हें सम्मान पूर्वक व्यापार करने की अनुमति दे कर, पुलिस को भी निर्देशित करें कि वह व्यापारियों से अच्छा व्यवहार करें।

Comments