आईजी, डीआईजी के आने के बाद..कलेक्टर ने शहर का लिया जायजा, अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर प्रशासन ने की सख्ती..
शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई..
देवास। शहर में लॉकडाउन पिछले दिनों से लगा हुआ है, लॉकडाउन अब 31 मई तक लगा रहेगा साथ ही अब शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान जो भी शहर में वाहन या अनावश्यक रूप से घूमता मिलेगा उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रशासन के द्वारा की जाएगी। आज शाम आईजी व डीआईजी निरीक्षण करने के लिए आये थे। जिसके बाद प्रशासन ने आज शाम को सयाजी द्वार के सामने अनावश्यक घूम रहे वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की साथ ही कलेक्टर श्रीकांत पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन 31 मई तक शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति दोपहिया, चार पहिया वाहनों से नहीं निकल सकेगा साथ ही अनावश्यक रूप से घूमने वालो पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी व एडिशनल एसपी जगदीश डावर, एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी अनिल सिंह राठौर व अन्य अधिकारी भी साथ में थे। अधिकारियों ने अनावश्यक घूमने वाले लोगों को समझाइश दी कि वे अपने घरों में रहे व अनावश्यक रूप से ना घूमे।

Comments