नाली की बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुआ था विवाद..

घटना की रिपोर्ट बाइक से लिखाने जा रहे दो लोगो को मारी टक्कर.. एक की मौत, एक घायल..

देवास। नाली की बात को लेकर दो परिवारो में विवाद हो गया था। झगड़े की रिपोर्ट लिखाने जा रहे एक पक्ष के दो युवक बाइक से जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने पिकअप वाहन से बाइक पर सवार दोनों युवकों को पीछे से टक्कर मार दी जिसमे एक कि मौके पर मौत हो गई। वही एक बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डायल 100 व एम्बुलेंस पहुंची जहां घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान तोड़फोड़ भी कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत किया गया।

मक्सी रोड़ स्थित ग्राम सिया में एक ही समुदाय के दो पक्ष व पड़ोसियों में नाली की बात को लेकर विवाद हो गया था। बात को बिगड़ता देख एक पक्ष के दो लोग अब्बास व अकबर रिपोर्ट लिखाने के लिए बीएनपी थाने पर जा रहे थे। वही दूसरे पक्ष के आरिफ व उसके अन्य साथियों ने मक्सी रोड़ बायपास मार्ग पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमे अब्बास की मौके पर मौत हो गई व अकबर बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हो गया। वही पुलिस ने आरिफ को राउंडअप कर लिया था। दुर्घटना के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के मकानों में भी तोड़फोड़ कर दी थी। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। अगर आरोपित ने पिकअप वाहन से जानबूझ कर टक्कर मारी है तो उस पर हत्या का प्रकरण भी दर्ज होगा।

Comments