नगर निगम कर रही शहर में प्रतिदिन सेनेटाईजेशन का कार्य..

नगर निगम कर रही शहर में प्रतिदिन सेनेटाईजेशन का कार्य
देवास। शहर में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित व्यक्तियो के निवास व कंटेनमेंट एरिया (संक्रमित क्षेत्रो) को विशेष रूप से प्रतिदिन सेनेटाईज किये जाने के निर्देश कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, आयुक्त निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा दिये जाने से नगर निगम द्वारा उक्त क्षेत्रो को फायर वाहन, आधुनिक ट्रेक्टर मशीन, स्प्रेपम्प से प्रतिदिन सेनेटाईज किये जाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

इसी प्रकार शहर में भी प्रतिदिन निगम द्वारा सेनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। साफ-सफाई हेतु निगम द्वारा बड़े नालों, नालियों, चेंबरो की सफाई भी करवाई जाकर उससे निकलने वाली गाद को तत्काल उठवाये जाने का कार्य भी किया जा रहा है। शहर के मार्गो की सफाई निगम सफाई मित्रो द्वारा प्रतिदिन की जा रही है।

Comments