कलेक्टर ने डागा पैलेस क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण..

कलेक्टर ने डागा पैलेस क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण
क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी
देवास। कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पाण्डेय ने शुक्रवार को डागा पैलेस में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों से जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्हें किसी चीज की दिक्कत तो नहीं है इस बारे में भी जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.के. सक्सेना को इनकी सुबह-शाम जांच करने के निर्देश दिए। डागा पैलेस में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में 11 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, अपर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, एसडीएम श्री अरविंद चौहान तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सक्सेना, डॉ. अतुल विडबई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments