सांसद, विधायक, अधिकारी माता टेकरी पर दर्शन करने जा सकते हैं तो आम नागरिक क्यों नहीं : पंडित जयप्रकाश शास्त्री

देवास। लाकडाउन के दौरान पूरे देश में धार्मिक स्थलों को प्रतिबंधित किया गया था। इसी के अंतर्गत पिछले 70 दिनों से देवास स्थित माता टेकरी पर भी जाना प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद सांसद, विधायक, अधिकारी व भाजपा नेता माता टेकरी पर दर्शन करने पहुँचे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री ने कहा कि फिर आम नागरिक क्यो नही जा सकता, लाकडाउन तो सब के लिए है सांसद विधायक या भाजपा नेताओ के लिए नही ? अगर इनके लिए प्रतिबन्ध नही है तो फिर शहर के सभी नागरिकों को भी दर्शन के लिए जाने दिया जाए। इसी के साथ कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री यदुरप्पा ने भी कर्नाटक में 1 जून से मंदिर खोलने के आदेश दिए हैं। वही शराब की दुकानें खोलने के आदेश के बाद पिछले दिनों संत समाज ने भी प्रधानमंत्री से कहा हे कि शराब की दुकाने खुल सकती है तो फिर मंदिर क्यों नहीं मंदिर भी खुलवाये जाएं। वही माता टेकरी स्थित पुजारी एवं नाथ संप्रदाय ने भी कहा है कि वे भी इस प्रयास में है कि माता टेकरी आम नागरिकों के लिए खोली जाए। कांग्रेस की मांग है की 1 जून से माता टेकरी पर दर्शन की अनुमति दी जाए। क्योंकि अभी कोई ऐसा त्यौहार नहीं है जिससे माता टेकरी पर भीड़ उमड़ जाएगी कुछ ही लोग दर्शन करने पहुंचेंगे। कोरोना महामारी से सब जागरूक हो चुके हैं, सभी लोग मास्क पहनते हैं। वहीं सामाजिक डिस्टेंस का पालन भी करते है। शहर में अनेक ऐसे लोग हैं जो 20, 25 वर्षों से रोजाना माता टेकरी पर जाते हैं। शहर के लोगों का माता से आत्मिक जुड़ाव है। अतः दर्शन करने जाने की अनुमति दी जाए।

Comments