सोनकच्छ तहसील के गढखजुरिया में गांव के लोगो को कोरोना से अधिक गांव में हो रही गंदगी से बीमार होने का भय..

सरपंच, मंत्री नहीं दे रहे ध्यान, अधिकारी भी अपने केबीन में से कर रहे गांवो की मानीटरिंग..

देवास। जिले के सोनकच्छ तहसील के ग्राम गढखजुरिया गांव में सड़क पर बहता गंदी नाली का पानी एक बड़ी समस्या बन गया है। गांव में नालीयो की सफाई समय से नहीं की जा रही है। गंदगी के चलते गांव में मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है। जो कई प्रकार की बीमारियां फैलाने का कारण बन रहे हैं।
गढखजुरिया में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है।

गांव की सड़कों व नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं की जा रही है। जिससे नालियों में गंदगी जमा रहती है। अगर गंदे नाले नालियों की सफाई न की गई तो बारिश के दौरान गांव में गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ जायेगा। पिछले वर्ष बारिश के समय गांव में बहुत से लोग गंदगी के कारण बीमार हो गये थे। उसके बाद स्वास्थ विभाग ने पुरे गांव का परिक्षण किया था।

गढखजुरिया के एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुशवाह ने बताया ग्रामीणों को कोरोना से तो ज्यादा गंदगी से परेशान हो रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि हमे कोरोना से ज्यादा गंदगी से फेलने वाली बीमारीयो का डर है क्योंकि पूरे गांव में नालियों की सफाई नही हुई है जिसके कारण नालियों की गंदगी सड़क पर आ रही है। वही गढखजुरिया का स्वास्थ केन्द्र भी बीमार है स्वास्थ्य केंद्र के आसपास भी गंदगी हो रही है। वहाँ पर गांव की गंदी नाली का पानी स्वास्थ्य केंद्र में जा रहा है जिसके कारण वहाँ मच्छरो की भरमार है। जिसके कारण लोगो के स्वास्थ पर विपरीत असर हो सकता है। जिला कलेक्टर से ग्रामवासियो ने निवेदन किया है कि ग्राम गडखजुरिया की पंचायत का विशेषकर ध्यान दें और निगरानी में जांच करवाई जाए।

Comments