भाजपा सरकार के 100 दिन होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस
कांग्रेस का आरोप : भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर विधायक की खरीद फरोख्त कर सत्ता हांसिल की..
देवास। शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने के आज 100 दिन पूरे हुए हैं। जहां एक और भाजपा 100 दिन का उत्साह मना रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी इस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है की भाजपा ने खरीद फरोख्त कर सत्ता को हांसिल किया है। इसके लिए कांग्रेस आज काला दिवस मना कर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

भाजपा के 100 दिन पूरे होने पर जहां एक और भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं, वहीं दूसरी और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध कर रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने आरोप लगाया है की भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर विधायको की खरीद फरोख्त कर सत्ता हांसिल की है। जिसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर सुभाष चौक में हाथों में काले छाते व काले गुब्बारे छोड़कर अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्शाया। इसके साथ ही भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई। वहीं मौजूद कांग्रेसियों के हाथों में काले छाते थे जिसे दिखाकर विरोध प्रदर्शित किया। वही एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी मौजूद रहा था, साथ ही निगम की फायर वाहन भी मौके पर मौजूद रही।


Comments