जिले के 5 पॉजीटिव मरीज ने कोरोना से जीती जंग, जिले में अब तक कुल 169 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे..

जिले के 5 पॉजीटिव मरीज ने कोरोना से जीती जंग, जिले में अब तक कुल 169 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे
मधुबन कॉलोनी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 30
देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. आरकेसक्सेना ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर 1 व्यक्ति को अमलतास अस्पताल देवास तथा 4 व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर बालगढ़ से इस प्रकार आज कुल 5 मरीजों को अस्पताल से छुटटी दी गई।

 डॉ आरकेसक्सेना ने बताया कि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है। कोविड-19 जिला नोडल अधिकारी डॉ एसएसमालवीय द्वारा इन व्यक्तियों का स्वागत कर डिस्चार्ज किया गया। इस अवसर पर आरआरटी टीम से स्वप्निल अजनार, राजेश दुबे ओर टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जेसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। प्रत्येक डिस्चार्ज हो रहे मरीज को व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज तक जिले में कुल 169 पाजीटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 10 पाजीटिव मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है एवं 30 एक्टिव मरीज जिले से मौजूद हैं।

आज मधुबन कॉलोनी में एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
शहर में भोपाल की शासकीय लेब से पिछले 4 दिनों से जितनी भी सेंपल रिपोर्ट आई है वह सभी नेगेटिव आई है। वहीं निजी लेबों में टेस्टिंग करवाने में पिछले दो दिनों में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कल 24 जून को बद्रीधाम में रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट इंदौर के निजी लेब में पॉजिटिव आई थी। वहीं कल ही एक राधागंज में एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया था। जिनका उपचार अमलताज अस्पताल में चल रहा है। आज शाम के बुलेटिन में मधुबन कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे उपचार के लिए अमलताज अस्पताल में भर्ती किया है। अब तक 211 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रशासन 2 मरीजों को इंदौर में शामिल कर रहा है। प्रशासन के आंकड़े के हिसाब से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 209 हुई है। जिसमें से 169 लोग अस्पताल में इलाज करवाकर पूर्णता स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमित (एक्टिव) मरीज 30 है।

Comments