अलर्ट के बाद आज फिर अचानक से हुई बारिश..

दो दिनों मेें जिले व शहर में 2.5 इंच से अधिक वर्षा दर्ज..

देवास। मौसम विभाग ने कल ही 27 जिलों में अलर्ट जारी घोषित किया था, जिसके चलते आज दोपहर में करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई। वहीं कल से ही बारिश जारी है जिसके चलते छोटो-छोटे बच्चे काफी उत्साहित दिखे। आज भी दोपहर 2 बजे के दरमियान अचानक से बारिश हुई। वहीं लोगों ने बारिश से बचाव के लिए भीकई प्रकार के जतन भी किए। खबर लिखे जाने तक बारिश जारी थी।

अलर्ट के बाद जारी मानसून सत्र में 5 जून की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 66.76 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक हाटपीपल्या में 122, सोनकच्छ में 116, खातेगांव में 82, बागली में 68, देवास में 65, उदयनगर में 58.80, कन्नौद में 56, टोंकखुर्द में 26, सतवास में 7 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। 24 घंटे में 12.22 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में 12.22 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसमें खातेगांव में 40, हाटपीपल्या में 20, सोनकच्छ में 16, देवास में 14, कन्नौद में 12, बागली में 08, टोंकखुर्द, उदयनगर तथा सतवास में शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Comments