पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा ने किया पुतला दहन..

पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा ने किया पुतला दहन
नावेल्टी चौराहा, इटावा, विकास नगर पर भी हुआ पुतला दहन

 

देवास। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के समस्त 20 मंडलों में आज दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व वाणिज्य मंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडलेवाल ने बताया की केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री के रूप में कमलनाथ ने चीनी माल के आयात शुल्क पर भारी कटौती कर भारतीय कुटीर, लघु उद्योगों और व्यापार को चौपट करने का अपराध किया है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।

Comments