लॉकडाउन खुलते ही सड़कों पर अंधगति से दौड़ रहे वाहन..शुरू हुआ दुर्घटनाओं का दौर..
कार व एक्टिवा की हुई आमने सामने की भिड़ंत, दो युवक घायल, एक अन्य घटना में एक की हुई मौत..
देवास। अब तक कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन था, लॉकडाउन के बाद शहर में वाहनों का आवागमन तेज गति से शुरू हो गया है। वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं है साथ ही एबी रोड पर लगे यातायात सिग्नल पॉइंट भी बंद है। जिसके चलते दुर्घटनाएं संभवतः हो सकती है। बीती रात को एक हादसा हुआ जहां एक्टिवा सवार की कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें एक्टिवा सवार 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वही कार में सवार एक महिला भी घायल हुई सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं सोया प्लांट में कार्यरत कर्मचारी जो इंदौर से देवास की ओर आ रहा था, उसकी भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

गत रात्रि करीब 9:30 बजे के दरम्यान सोनकच्छ की तरफ से आ रही मारुति अल्टो कार क्रमांक एमपी 41 सीए 1292 के चालक ने रॉन्ग साइड से वाहन लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रहे एक्टिवा पर सवार पंकज मोदी निवासी इटावा और मनोज परिहार निवासी कबीट कॉलोनी को टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए वही कार में सवार महिला भी इस घटना का शिकार हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डायल 100 से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया।

वही औद्योगिक थाना अंतर्गत इंदौर से बाइक पर लौट रहे सतीश पिता राजवीर यादव उम्र 24 वर्ष निवासी विकास नगर सिद्धि शिखर धाम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक सतीश मूल निवासी उत्तरप्रदेश के है। जो सोया प्लांट में कार्यरत थे। दोनों मामले जो लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। वही मृतक सतीश के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप कर मर्ग कायम किया है व पुलिस जांच कर रही है।
Comments