संस्था सिद्धि विनायक की पहल- रखिए दो गज की दूरी, मास्क पहनना भी है जरुरी..

संस्था सिद्धि विनायक की पहल- रखिए दो गज की दूरी, मास्क पहनना भी है जरुरी
लॉकडाउन में सेवा के बाद अनलॉक में संस्था ने किया लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक
शहर में निकले संस्था सदस्य किया जनजागरण

देवास। लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक शुरू हो गया है। यह वह दौर है जब सतर्कता और जागरूकता बेहद जरुरी है। लॉकडाउन में शहर की सामाजिक-धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था सिद्धि विनायक ने भोजन वितरण कर जहां मानव सेवा की वहीं अब अनलॉक में भी जनजागरण का बीड़ा उठाया है। रखिए दो गज की दूरी, मास्क पहनना भी है जरुरी के स्लोगन के साथ संस्था सदस्यों ने आज शहरवासियों को जागरूक किया, शहर के बीच दो गज की दूरी में गोले बनाए और प्रत्येक गोलों पर संस्था सदस्य मौजूद थे, जिनके हाथों में रखिए दो गज की दूरी, मास्क पहनना भी है जरुरी स्लोगन लिखी हुई पट्टीका भी मौजूद थी।

जिसे दिखाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास संस्था सदस्यों के द्वारा किया गया। संस्था सिद्धि विनायक के संयोजक रवि जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण से निपटने का सबसे कारगर तरीका यही है कि मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को नियमित अंतराल से साबुन अथवा सेनेटाइजर से धोते रहें। अब भी कई लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे और संक्रमण की गंभीरता नहीं समझ रहे। इसके लिए संस्था ने जागरूकता जिम्मा उठाया है।

Comments