औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा निगम का अमला..

औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा निगम का अमला
कई दिनों से लंबित सफाई कार्य को दिया अंजाम

देवास। कोरोना संक्रमण के चलते निगमायुक्त विशाल सिंह के नेतृव्य में नगर निगम की टीम संक्रमित क्षेत्रों में तो सफाई कर ही रही है साथ ही शहर में भी सफाई कार्य कर रही है। शहर में इन दिनों सफाई कार्य भी नजर आने लगा है। इसी के चलते वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र जो सफाई से अछूता रहा था, आज नगर निगम का अमला स्वास्थ्य निरिक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर व इंजानियर जितेन्द्र सिसौदिया के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचा जहां जंगली झाड़ों को काटने के साथ ही फैक्ट्रीयों के बाहर हो रही गंदगी को साफ किया गया।

साथ ही जेसीबी का उपयोग कर सफाई भी की गई। निगम इंजीनियर जितेन्द्र सिसौदिया ने बताया की प्रति सप्ताह में एक बार यहां पर सफाई कार्य किया जाएगा। आज यहां पर निगम सफाई कर्मियों की टीम के लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होनें इस कार्य को संपन्न किया।

गौरतलब है की पिछले दिनों निगमायुक्त विशाल सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र का निरिक्षण किया था, जहां गंदगी देख विशाल सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारी हरेन्द्र सिंह ठाकुर को निर्देश दिए, जिस पर आज निगम के अमले ने यहां पहुंचकर सफाई कार्य को अंजाम दिया।

Comments