नेहरू युवा केंद्र की अनुकरणीय पहल..दीवारें बोलेंगी, कोरोना से कैसे बचा जाए..
नेहरू युवा केंद्र की अनुकरणीय पहल..
दीवारें बोलेंगी, कोरोना से कैसे बचा जाए
देवास। दुनिया कोविड-19 के कहर से जूझ रही है। लाखों की तादात में लोग वायरस से ग्रस्त हैं और हजारों की मौत हो चुकी है। भारत समेत दुनियाभर के देश कोविड-19 वायरस का इलाज ढूंढ रहे हैं। इलाज मिलने तक इससे बचने का उपाय केवल सतर्कता सावधानी है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दीवारें कोरोना से बचाव का उपाय बताएंगी। इसके लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिले भर में अपने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की दीवारों पर वॉल पेंटिंग व पोस्टर संदेश लिखवाये जा रहे हैं, ताकि अब अनलॉक के बावज़ूद भी लोग बचाव के साधन इस्तेमाल करते रहें।
जागरूकता पर ज्यादा ध्यान जिले में कोरोना मरीज निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। खासकर जागरूकता के आभाव में ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं ऐसे में सावधानियों पर सभी को अधिक ध्यान देना होगा। नेहरू युवा केंद्र देवास की पूरी टीम लोगों को घातक वायरस के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास कर रही है। जरूरतमंदों को भोजन, साबुन, सेनिटाइजर, लीफलेट आदि वितरित करने के सेवा कार्य के साथ, लोगों में वायरस के प्रति सतर्कता बढ़े अब इसकी कवायद कि गई है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में वायरस से बचने के उपाय दीवारों पर लिखे जा रहे हैं। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रचना पेठारी, सामाजिक कार्यकर्ता रूपराम पेठारी, जीआरएस राकेश गोरस्या, चित्रकार मनोहर पेठारी, तुलसीराम पंचोली इत्यादि अन्य स्वयं सेवक निरंतर इस कार्य में लगे हुए हैं। केंद्र के डिवायसी अरविंद श्रीधर, लेखापाल अनिल जैन भी लगातार संकट के समय में डोर-टू-डोर त्रिकटु चूर्ण वितरित करने की सेवा में लगे हुए हैं।
इनका कहना है
लोगों में कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता रहे, इसके लिए जिलेभर में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में हमारे राष्ट्रीय युवा स्वंय सेवक कई जगहों पर वॉल पेंटिंग और पोस्टर लेखन का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को आईगॉट पंजीयन, प्रशिक्षण व आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाकर इनके फायदों से अवगत करा रहे हैं। विकासखंड स्तर पर सभी युवाओं के व्हाट्सअप ग्रुप बनाएं गयें हैं, इनमें हर दिन कोविड-19 जागरुकता संबंधी संदेश, आडियो, विडियो इत्यादि का निरंतर प्रेषण किया जाता है।
Comments