विरोध के बाद.. मदिरा दुकानों में महिलाओं के स्थान पर पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आबकारी विभाग ने दिए निर्देश..

विरोध के बाद..
मदिरा दुकानों में महिलाओं के स्थान पर पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आबकारी विभाग ने दिए निर्देश
देवास। आबकारी आयुक्त ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि देशी/विदेशी मदिरा दुकानों के विभागीय संचालन की स्थिति में विक्रयकर्ता एवं चौकीदार के रूप में केवल पुरुष कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई जाये। आबकारी विभाग, नगर सैनिक एवं आउटसोर्स एजेंसी से प्राप्त पुरुष कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया जाये।
         गौरतलब है की पिछले दिनों महिलाओं की ड्युटी लगाने के आदेश आबकारी विभाग द्वारा दिए गए थे। जिस पर विभाग ने महिला अधिकारियों की शराब बेचने व राजस्व एकत्रित करने तक में लगा दिया था। वहीं बताया गया है की महिला आरक्षकों को जहां शराब बेचने में लगाया गया था। वहीं महिला अधिकारियों की तैनाती राजस्व एकत्रित कर बैंक में जमा कराने के लिए भी लगा दिया गया था। इसके लिए बकायदा ड्यूटी चार्ट भी तैयार किया गया था। वहीं विभाग की और से होम गार्ड के जवानों को ड्युटी पर लगाने के लिए विभाग ने पत्र लिखा था लेकिन उस समय होम गार्ड से जवान नहीं मिल पाए थे। इसी के चलते विपक्ष पार्टी कांग्रेस की और से काफी शोर हुआ था, साथ ही प्रदेश सरकार पर भी आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद अब आबकारी आयुक्त ने इस बात का निर्णय लिया है की महिलाओं के स्थान पर पुरूषों की ड्युटी लगाई जाएगी।

Comments