पदभार ग्रहण करने के तीसरे दिन कलेक्टर पहुंचे जिला चिकित्सालय..

अस्पताल का किया निरीक्षण, प्रबंधन के साथ ली बैठक..अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन डलने का चल रहा कार्य..

देवास। नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज तीसरे दिन जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर को देखा। इसके साथ ही सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने वर्तमान में क्या सुविधाएं मरीजो को दी जा रही है, कितने मरीज उपचारत है, इसके बारे में बताया। वहीं कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि वह यहां पर 10 आईसीयू बन रहे उन्हें देखने के लिए आये थे। उन्होंने बताया कि यहां पर भविष्य के लिये क्या व्यवस्थाएं होंगी, साथ ही स्टेट स्पोर्ट से ऑक्सीजन लाइन डालने का कार्य चल रहा है, उस कार्य को देखने के लिए आया था।

Comments