आज आई 901 सेंपलों की रिपोर्ट में 8 पॉजिटिव, दो दिनों में कुल 15 पॉजिटिव..

अब तक 265 पॉजिटिव 10 की हुई मौत, 209 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 46 मरीज एक्टिव..

देवास। आज और कल दो दिनों तक में 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आई रिपोर्ट में 8 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि शाम को की गई है, जबकि दोपहर में 7 मरीजों की पुष्टि की गई थी। आज शाम को आई सैंपल रिपोर्ट में 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार दो दिनों में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना अब चिंता का विषय बन गया है। आज आई रिपोर्ट के मुताबिक देवास शहरी क्षेत्र में 4 पुरुष, जिले के कन्नौद में 1 पुरूष, सोनकच्छ में 1 पुरुष व 1 महिला सहित कुल 8 पॉजिटिव मरीज मिले है। इस तरह से अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 265 हो गई है। जिसमें 10 की मौत हो चुकी है, अब तक 209 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक एक्टिव 46 मरीज हैं, जिनका उपचार जारी है।

Comments