शंकरगढ़ पहाड़ी को सिटी फारेस्ट के रूप में बनाया जाएगा..

शंकरगढ़ पहाड़ी को सिटी फारेस्ट के रूप में बनाया जाएगा
कलेक्टर ने शंकरगढ़ पहाड़ी का किया निरीक्षण
देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने आज शंकरगढ़ पहाड़ी का निरीक्षण किया। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधरोपण को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधा रोपण कर पहाड़ी को सिटी फॉरेस्ट के रूप में निर्मित किया जाएगा। शंकरगढ़ पहाड़ी पर ऊपर चढऩे के लिए ट्रेकिंग बनाया है ताकि महिला, पुरुष दोनों आसानी से चढ़ सके। पथरीली जमीन होने से पहाड़ी पर जगह-जगह पानी के स्पॉट बनाये जायेंगे। जिससे बरसात के पानी को रोका जा सके तथा पौधों को सींचा भी जा सके।

पहाड़ी पर बाहर से मिट्टी लाकर पौधे लगाए जाएंगे। जिससे पहाड़ी पर हरियाली आये और हरीभरी दिखे। इसके लिए फॉरेस्ट तथा नगर निगम दोनो मिलकर कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर नगर निगम विशालसिंह चौहान, एसडीएम तथा डीएफओ भी उपस्थित थे।

Comments