कोरोना संक्रमण की चेन को रोकने के लिए निगम वार्डों में नियमित कर रहा सेनेटाइज..

कोरोना संक्रमण की चेन को रोकने के लिए निगम वार्डों में नियमित कर रहा सेनेटाइज
वातावरण अनुकूल रखने के लिए निगम का एक पौधा हम लगाएं अभियान जारी
देवास। शहर में इन दिनों कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नगर निगम की और से शहर के विभिन्न वार्डों में सेनेटाईज का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर को हरा भरा बनाने के लिए एक पौधा हम भी लगाए अभियान चलाया जा रहा है। इस महामारी के दौर में पौधा रोपण करने से शुद्ध वातारण बना रहेगा साथ ही आने वाली पीढियां भी स्वास्थ्य लाभ के साथ स्वच्छ पर्यावरण का फायदा उठा सकेगी। वहीं निगमायुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया की निगम प्रशासन द्वारा आम जनता द्वारा शहर में बिना मास्क के निकलने पर चालानी कार्यवाही निरंतर की जा रही है साथ ही लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर दुकानों एवं व्यवसायियों पर भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। उन्होनें लोगों से अपील की है की जब भी बाहर जाएं तो मास्क का उपयोग करें साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।


      इन दिनों कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम शहर में सेनेटाइजिंग का कार्य कर रही है, शहर के विभिन्न वार्डों में सेनेटाइज मशीनों के साथ किया जा रहा है। आज ही नगर निगम क्षेत्र के झोन क्रमांक 3 के वार्डो में सेनेटाइजरिंग का कार्य किया गया। वहीं निगम द्वारा आम जनता द्वारा शहर में बिना मास्क के निकलने पर चालानी कार्रवाई निरंतर की जा रही है साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर दुकानों एवं व्यवसायियों पर भी चालानी कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे मास्क का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें साथ ही शनिवार एवं रविवार को लॉक डाउन के नियमों का पालन अवश्य करें।


एक पौधा हम लगाएं अभियान जारी
        नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने के लिए एक पौधा हम भी लगाए अभियान चलाया गया। जिसमें देवास के रहवासीगण तथा आम नागरिकों से निगम प्रशासन के सहयोग से अपने अपने वार्ड, घरों के आसपास पौधा रोपण करने हेतु कहा गया। जिसमें निगम उपयंत्री चंदन सोनी द्वारा वार्ड क्रं. 24 तिलक नगर गार्डन में वहीं के आसपास के रहवासियों के सहयोग से पौधा रोपण कराया गया। जिसमें वहां के रहवासियों द्वारा बड़ी संख्या मेंं पौधा रोपण किया गया। साथ ही रहवासियों द्वारा लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी जवाबदारी लेते हुए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने अपील की है कि हर रहवासी एक पौधा अवश्य लगाए जिससे हमारा देवास हरा-भरा होगा साथ ही आने वाली पीढियां भी स्वास्थ्य लाभ के साथ स्वच्छ पर्यावरण का फायदा उठा सकेगी।

Comments