जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों पर कसा शिंकजा..

जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणमकारियों पर कसा शिंकजा
भवानी सागर में तोड़ा बाड़ा, शुक्रवारिया दी समझाईश, बीएनपी रोड़ पर हटाई गुमटियां

देवास। नगर निगम के द्वारा शहर में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई आज की गई। आज सुबह से ही शहर के भवानी सागर, शुक्रवारिया हाट व बीएनपी रोड़ स्थित होमगार्ड कार्यालय के बाहर अवैध रूप से जमे अतिक्रमण को निगम की टीम ने हटाया। इस बीच मौके पर भारी पुलिस बल व निगम की टीम भी मौजूद रही।
प्रशासन ने शहर में अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह ने कहा था की अवैध नाम पर लगाम लग जाएगा। जिसका मतलब है कि अब अवैध कारोबारियों की खैर नहीं है। इसके साथ ही लोगों से भी अपील भी की गई है कि अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध गतिविधियों के साथ गुंडों के बारे में सूचना दें। आज सुबह से नगर निगम की टीम शहर के बीच निकली जहां भी अवैध अतिक्रमण पाया गया वहां पर निगम की टीम ने लोगों को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी। साथ ही जहां पर वर्षों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। वहां पर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण तत्काल हटाया।

         आज भवानी सागर स्थित बाड़े को निगम ने तोडक़र कार्रवाई की साथ ही मौजूद लोगों को कहा की आगे से इस प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इसकेे बाद शुक्रवारिया हाट में सब्जी बेच रहे पथ विक्रेताओं को भी समझाईश दी गई की साथ ही यहां पर भी अतिक्रमण हटाया गया। वहीं होमगार्ड कार्यालय के बाहर दिवार से सटी गुमटियां रखी हुई थी। इन गुमटियों में लोगों ने रहवासी स्थान बना लिया था, मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल गुमटियों में रखा सामान निकलवाया और गुमटियां हटाई गई। इस बीच यहां पर क्षेत्र के पूर्व पार्षद मनोज रॉय भी आए और गुमटियों को नहीं हटाने को लेकर चर्चा भी की, लेकिन मौजूद अधिकारियों ने कहा की यहां पर वर्षों से अवैध रूप से यह लोग कब्जा जमाए हुए हैं यह तो हटेगा ही। जिसके बाद मनोज रॉय यहां से कुछ देर बाद वापस चले गए। निगम इंजीनियर जितेन्द्र सिसौदिया ने बताया की यहां पर चार गुमटियां लगाकर रहवासियों ने अतिक्रमण कर रखा था। जिन्हें पुलिस व नगर निगम की टीम ने हिदायत भी दी है की आगे से ऐसा अतिक्रमण पुन: दोबारा न हो। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह राठौर, कोतवाली थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार सहित नगर निगम की टीम मे इंजीनियर जितेन्द्र सिसौदिया सहित अन्य बल भी मौजूद रहा।


शासकीय भूमि पर कब्जा किया है उसे हम तोड़ेंगे :- एसडीएम
मंगलवार को नगर निगम, एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन जेसीबी लेकर भवानी सागर पहुंचा जहां लंबे समय से अवैध रूप से बने बाड़े को जमींदोज कर दिया। नगर निगम के अमले को देखकर बाड़े के शेड खोलने की तैयारी कर रहे थे, यह देखकर एसडीएम प्रदीप सोनी में फटकार लगाते हुए सब को बाहर निकाला जिसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर बाड़े को तोड़ दिया। शासकीय जमीन पर यह बाड़ा सालों से अतिक्रमण कर निर्मित किया था। जिन्होंने बाड़े का निर्माण किया था उनका कहना था कि यह हमारी पैतृक संपत्ति है। जो नगर निगम ने राजनीति के चलते तोड़ दिया है। अब हम कोर्ट की शरण में जाएंगे। एसडीएम प्रदीप सोनी का कहना है जिसने भी शासकीय भूमि पर कब्जा किया है उसे हम तोड़ेंगे। अब शासकीय भूमि पर कोई कब्जा नहीं करेगा जिन्होंने भी शासकीय भूमि पर कब्जा किया है उस कब्जे को हटाया जाएगा।

Comments