काम का अधिक दबाव होने के कारण डिप्टी रेंजर ने की आत्महत्या..! मृतक ने सुसाइट नोट में लिखा कार्य का तनाव था इसलिए की आत्महत्या

काम का अधिक दबाव होने के कारण डिप्टी रेंजर ने की आत्महत्या..!
मृतक ने सुसाइट नोट में लिखा कार्य का तनाव था इसलिए की आत्महत्या
जिले के उदयनगर अनुभाग में एक सप्ताह में तीन आत्महत्या
देवास। जिले के उदयनगर क्षेत्र के अनुभाग में एक सप्ताह के अंदर तीन आत्महत्याओं के मामले प्रकाश में आए है। पहले ग्राम पंचायत किशनगढ़ के रोजगार सहायक ने आत्महत्या की, फिर पीपरी के एक निवासी ने तो रविवार को वन परिक्षेत्र उदयनगर में कार्यरत डिप्टीरेंजर ने आत्महत्या कर ली। इस तरह एक सप्ताह में तीन मौतों ने क्षेत्र के लोगों को चौंका दिया है।


           जानकारी के मुताबिक आज सुबह उदयनगर के वन परिक्षेत्र मगरादे के जंगल में आरक्षक डिप्टी रेंजर लालसिंह गंगराडे वन कक्ष क्र. 702 में पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, बाद में डाली टूटने से वह नीचे गिर गए। उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें कार्य का अत्यधिक दबाव होना बताया है। उदय नगर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले ने बताया कि वन विभाग द्वारा इन दिनों पौधारोपण किया जा रहा है। शनिवार को लाल सिंह मजदूरों से पौधारोपण करवा रहे थे। जिसके बाद वह जंगल में चले गए और जब रात में नहीं लौटे तो की खोजबीन की गई। रात करीब 11 बजे उनका शव पेड़ के नीचे मिला। जिस रस्सी से उन्होंने फांसी लगाई थी वह पेड़ की डाल टूटने से नीचे गिर गई थी। लाल सिंह ने एक सुसाइड नोट भी थाना प्रभारी के नाम छोड़ा है। जिसमें तनाव से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ में परिवार को परेशान न करने की बात लिखी है। उदयनर थाना प्रभारी राजाराम वास्कले ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत किशनगढ़ के रोजगार सहायक रवि अचाले पुत्र पप्पू सिंह अचाने 32 वर्ष ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली थी। वहीं पीपरी निवासी दीपक पुत्र प्रेमनारायण मेघवाल 28 वर्ष ने भी इसी दिन दोपहर में आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इसके पहले भी कमलापुर रेंज में एक फॉरेस्ट कर्मी ने आत्महत्या कर ली थी। अब यह जांच का विषय है की आत्महत्या करने वाले डिप्टी रेंजर लाल सिंह किस वजह से तनाव में थे। बताया जा रहा है बृहद रूप से पौधारोपण इन दिनों किया जा रहा है जिसमें मृतक की ड्यूटी लगी थी। फिलहाल फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इन घटनाओं से उदयनगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

Comments