कोरोना योद्धा समाज सेवी संस्थाओं का नगर निगम व जिला प्रशासन ने किया सम्मान..

कोरोना योद्धा समाज सेवी संस्थाओं का नगर निगम व जिला प्रशासन ने किया सम्मान
जिला प्रशासन की अनूठी पहल हरा-भरा देवास की दी जानकारी

देवास। कोरोना योद्धाओं को अपने अभूतपूर्व भाव से सहयोग देने के लिए देवास शहर की सराहना की जा रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में समाज सेवियों स्वयं सेवी संस्थाओं एंव एनजीओ आदि ने पूरे लॉकडाउन के दौरान अपनी चिंता किए बगैर जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एंव अन्य विभाग को त्वरित सहयोग किया भोजन की व्यवस्था के बहुमूल्य प्रबंधन के चलते इन संस्थाओं के माध्यम से जरूरत मंदो तक भोजन, पानी एंव अत्यंत आवश्यक सामाग्री पहुंचाई गई। जिस पर आज नगर निगम के माध्यम से विक्रम सभा भवन में समाजसेवियों और संस्थाओं का सम्मान नगर निगम की और से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला थे।

        निगमायुक्त विशाल सिंह ने संस्थाओं और समाज सेवियों की पूरी जानकारी देते हुए कहा की कोरोना काल के दौरान देवास नगर निगम को शासन से प्राप्त हर आदेश का पालन करना सहयोगी संस्थाओं के कारण आसान होता रहा। इसके साथ ही आडियो-विडियो गीत के द्वारा सेवाकाल को याद किया गया। वहीं आयुक्त विशाल सिंह ने कहा की कोरोना काल के प्रोटोकाल के कारण सामाजिक संस्थाओं के सम्मान का पहला चरण आज संपन्न हुआ है, आगामी दिनों में रह गई संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। आयुक्त विशाल सिंह ने बताया की आगमी दिनों में इस विडियो को प्रसारित भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा की देवास शहर के लोगों की जागरूकता एवं समाजसेवियों की मेहनत से देवास की पहचान बनी यह अनुकरणीय है। आगे भी हमें कोरोना से बचाव के लिए जनता के बीच सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क के प्रयोग के लिए जनता को सक्रिय करना है। निगमायुक्त विशाल सिंह ने कहा की हरे-भरे देवास के लिए चलाए जाने वाले अभियान को पूरी तरह जन-जन से जोड़ा जाकर इसे सफल बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की पहल और उसकी विस्तृत जानकारी रोचक ग्राफिक्स एवं तथ्यों के साथ दी गई।

Comments