मलबे में दबे तीन लोगों में एक बालक को सुरक्षित निकाला, 10 माह की बच्ची सहित एक युवती की हुई मौत..

मलबे में दबे तीन लोगों में एक बालक को सुरक्षित निकाला, 10 माह की बच्ची सहित एक युवती की हुई मौत
ढहे मकान में फंसे बच्चों के रेस्क्यू के लिए भोपाल से आई एनडीआरएफ की टीम ने संभाला था मोर्चा

 

देवास। कल शाम करीब 4.30 बजे के दरमियान स्टेशन रोड़ स्थित दो मंजिला मकान जो की आरा मशीन संचालक जाकिर शेख का है। वह अचानक से भरभरा कर गिर गया था। इस हादसे में ग्यारह लोग दब गए थे। हादसे की सूचना जैसे ही जिला प्रशासनिक अमले और नगर निगम की टीम को मिली वह मौके पर पहुंच गए थे। वहीं जैसे-तैसे आठ लोगों को सकुशल मलबे से बाहर निकाला गया था। जिसके बाद तीन लोग फंसे हुए थे, जिसमें एक 10 माह की बच्ची भी थी। इस बीच भोपाल से एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था। करीब दस घंटे तक चले रेसक्यू के बाद अंतत: दो लोगों की मौत हो गई और एक बालक सकुशल बाहर निकाला जा सका।


         उल्लेखनीय है जाकीर शेख ने करीब चार-पांच साल पहले जीर्णशीर्ण मकान को रिनोवेट किया गया था जिसमें जाकिर शेख आरा मशीन वाले सहित चार भाईयों का परिवार रहता था। मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे मकान भरभराकर गिर गया जिसमें घर में मौजूद ग्यारह लोग जिसमें बच्चे और महिलाएं शामिल थे। मलबे में दबे लोगों का रेेस्क्यू करने में पुलिस और प्रशासन का अमला लग गया और देर रात तक परिवार के 8 लोगों को निकाल लिया गया था।

तीन सदस्यों को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते रहे अंतत: देर रात को भोपाल से एनडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। मशक्कत के बाद 16 वर्षीय रिहान को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन दो सदस्य जिनमें 23 वर्षीय सिमरन पिता स्व. फिरोज खान व 10 माह की आईला पिता आदिल शेख का शव ही मलबे से बाहर निकला गया था। एनडीआरएफ टीम रेस्क्यू पूरा करने के बाद वापस लौट गई। रेस्क्यू रात करीब डेढ़ बजे तक चला था।


इन नौ लोगों को मलबे से निकाला
    बसकर बी पति अजीज खां उम्र 55 वर्ष, अक्शा पिता जाकीर उम्र 16 वर्ष, आफिया पिता इरशाद, अंजुम पति जाकीर उम्र 39 वर्ष, अलफेज पिता इरशाद उम्र 15 वर्ष, अलांशा पिता जाकीर 13 वर्ष, शैरोन पति शहनबाज 21 वर्ष, शबाना पति स्व. फिरोज उम्र 40 वर्ष, रिहान पिता सोनू उम्र 16 वर्ष है। इन सभी लोगोंं को मकान के नीचे से सुरक्षित निकाल लिया गया है, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इनकी हुई मौत
    मलबे में दबे सिमरन पिता स्व. फिरोज खान उम्र 23 वर्ष, आईला पिता आदिल शेख उम्र 10 माह के शव ही बाह निकाले गए थे।

Comments