कोरोना का कहर जारी.. आज शहर व ग्रामीण में 11 पॉजिटिव बीएनपी गेस्टहाऊस बना हॉटस्पॉट..

आज आई 355 सेंपलों की रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव..
अब तक 645 पॉजिटिव 15 की हुई मौत, 529 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 101 मरीज एक्टिव
देवास। आज शहर व ग्रामीण में अलग-अलग स्थानों पर 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। आज आई 355 सेंपल रिपोर्ट में 11 पॉजिटिव मरीज है। जिनमें शहर के बीएनपी गेस्ट हाऊस, सदाशिव नगर, सनसिटी-1, विश्वकर्मा नगर, एलआईजी विजय नगर, ग्रामीण में बागली, सोनकच्छ तहसील के गंर्धवपुरी में पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 645 पॉजिटिव मरीजों में 15 की मौत हुई है, 529 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 101 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज 26 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी गई है।
आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव
       आज आई पॉजिटिव रिपोर्ट में 1 पता:-गेस्टहाउस बीएनपी कॉलोनी देवास महिला उम्र 16 वर्ष, 2 पता:-गेस्टहाउस बीएनपी कॉलोनी देवास महिला उम्र 43 वर्ष, 3 पता:-:-गेस्टहाउस बीएनपी कॉलोनी पुरूष उम्र 48 वर्ष, 4 पता:-सदाशिव नगर देवास पुरूष उम्र 45 वर्ष, 5 पता:-सनसिटी-1 देवास पुरूष उम्र 54 वर्ष, 6 पता:-हाटपिपल्या वार्ड-15 बागली देवास महिला उम्र 24 वर्ष, 7 पता:-मनसा बागली देवास पुरूष उम्र 54 वर्ष, 8 पता:-हाटपिपल्या वार्ड-02 बागली देवास पुरूष उम्र 55 वर्ष, 9 पता:-गंधर्वपुरी सोनकच्छ देवास महिला उम्र 40 वर्ष, 10 पता:-विश्वकर्मा नगर देवास पुरूष उम्र 70 वर्ष, 11 पता:-एलआईजी विजय नगर देवास पुरूष उम्र 39 वर्ष है।

Comments