कोरोना का कोहराम जारी आज भी हुआ ब्लास्ट..आज शहर व ग्रामीण में 16 पॉजिटिव अब तक 120 एक्टिव, अमलतास अस्पताल में एक और हुई मौत..

आज आई 338 सेंपलों की रिपोर्ट में 16 पॉजिटिव..
अब तक 683 पॉजिटिव 16 की हुई मौत, 547 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 120 मरीज एक्टिव
देवास। आज शहर व ग्रामीण में अलग-अलग स्थानों पर 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। आज आई 338 सेंपल रिपोर्ट में 16 पॉजिटिव मरीज है। जिनमें शहर के गौमती नगर, रेवाबाग, विजय नगर, सीनियर एमआईजी आवास नगर, जयश्री नगर, नागदा रोड़ बालगढ़, सिविल लाइन के साथ ही ग्रामीण में टोंकखूर्द तहसील में पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 683 पॉजिटिव मरीजों में 16 की मौत हुई है, 547 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 120 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अमलतास अस्पताल में देवास जिला निवासी एक कोरोना संक्रमित (पॉजिटिव) व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु की जानकारी प्राप्त होने बुलेटिन में जोड़ा गया है, इस तरह से कुल मौत की संख्या 16 हो गई है। वहीं आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में आष्टा, सिहोर जिला निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पॉजिटिव) आने पर सूचना सिहोर भेजी जायेगी। केस सिहोर जिले में जोडा जायेगा।

 

आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची :
1 पता:-गोमती नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 48 वर्ष
2 पता:-रेवाबाग ,देवास,महिला ,उम्र 13 वर्ष
3 पता:-रेवाबाग ,देवास,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
4 पता:-रेवाबाग ,देवास,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
5 पता:-रेवाबाग ,देवास,पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
6 पता:-रेवाबाग ,देवास,महिला ,उम्र 21 वर्ष
7 पता:-टोंकखुर्द वार्ड-02,देवास, महिला ,उम्र 26 वर्ष
8 पता:-टाडा,टोंकखुर्द ,देवास, महिला ,उम्र 30 वर्ष
9 पता:-कराडिया,टोंकखुर्द ,देवास, महिला ,उम्र 25 वर्ष
10 पता:-विजय नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
11 पता:-सीनियर एमआईजी आवास नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
12 पता:-जयश्री नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
13 पता:-जयश्री नगर ,देवास, महिला ,उम्र 51 वर्ष
14 पता:-नागदा रोड,बालगढ ,देवास,महिला ,उम्र 65 वर्ष
15 पता:-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष

Comments