कोरोना का तांडव जारी आज भी फूटा बम..आज भाजपा नेताओं सहित शहर व ग्रामीण में 20 पॉजिटिव अब तक 115 एक्टिव..
आज आई 333 सेंपलों की रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव..
अब तक 703 पॉजिटिव 16 की हुई मौत, 572 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 115 मरीज एक्टिव
देवास। आज शहर व ग्रामीण में अलग-अलग स्थानों पर 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। जिनमें कई भाजपा नेता भी शामिल है। आज आई 333 सेंपल रिपोर्ट में 20 पॉजिटिव मरीज है। जिनमें शहर के शालिनी रोड़, लाला लाजापतराय मार्ग, चाण्क्यपुरी, मेनरोड़ पालनगर, सिविल लाईन, आवास नगर, पुलिस लाइन, नई आबादी, ढांचा भवन, चूनाखदान, रानीबाग, सिद्धार्थ नगर, एमआईजी नेहरू नगर, भगतसिंह मार्ग, सहित ग्रामीण में हाटपिपलिया तहसील के ग्राम देवगढ़ में पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 703 पॉजिटिव मरीजों में 16 की मौत हुई है, 572 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 115 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में ग्राम बेगमखेड़ी ,जिला इन्दौर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पॉजिटिव) आने पर जानकारी/सूचना इन्दौर भेजी जायेगी। केस इन्दौर जिले में जोड़ा जायेगा। वहीं आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए 25 लोगों को घर भेजा जाएगा।
आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची :
1 पता:-शालिनी रोड ,देवास,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
2 पता:-लाला लाजपतराय मार्ग ,देवास,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
3 पता:-चाणक्यपुरी ,देवास,पुरूष ,उम्र 27 वर्ष
4 पता:-मेनरोड पालनगर,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पता:-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
6 पता:-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
7 पता:-आवास नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 43 वर्ष
8 पता:-पुलिस लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
9 पता:-सिविल लाईन ,देवास,महिला ,उम्र 31 वर्ष
10 पता:-नई आबादी ,देवास, पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
11 पता:-पुलिस लाईन ,देवास,, पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
12 पता:-ढाचा भवन ,देवास,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
13 पता:-चुनाखदान नागदा ,देवास, महिला ,उम्र 27 वर्ष
14 पता:-ढांचा भवन ,देवास,महिला ,उम्र 22 वर्ष
15 पता:-रानीबाग कॉलोनी ,देवास,महिला ,उम्र 19 वर्ष
16 पता:-सिद्धार्थ नगर ,देवास,महिला ,उम्र 40 वर्ष
17 पता:-सिद्धार्थ नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
18 पता:-देवगढ,हाटपिपल्या,बागली,देवास,पुरूष ,उम्र 80 वर्ष
19 पता:-एमआईजी नेहरू नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
20 पता:-भगतसिंह मार्ग ,देवास,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
यह भी पढ़े..
राष्ट्रीय कवि, भाजपा जिला प्रवक्ता सहित कुछ भाजपाई पॉजिटिव
कोरोना का संक्रमण इस समय तेजी से फैल रहा है। जिले में रोजाना कई पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया था। जिसके बाद सासंद के संपर्क में आए कुछ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित करीब 20 लोगों ने जांच कराई। जिसमें सांसद के पीए, भाजपा के जिला प्रवक्ता और एक राष्ट्रीय कवि सहित आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए यह 8 लोग देवास के सिविल लाइन, चाणक्यपुरी, शालिनी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आवास नगर तथा पाल नगर और बेगमखेड़ी के रहने वाले हैं। हालांकि इन सभी आठों लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसिंप्टोमेटिक मरीज के रूप में इन्हें अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
Comments