नगर निगम कर्मचारियो को मिलेंगे सर्वसुविधा युक्त आवास, 73 भवनों का किया पंजीयन..

नगर निगम कर्मचारियो को मिलेंगे सर्वसुविधा युक्त आवास, 73 भवनों का किया पंजीयन
देवास। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत नगर निगम द्वारा निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा प्रदान करने हेतु उनका पंजीयन स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर आडिटोरियम हाल में शिविर के माध्यम से किया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में अपर आयुक्त प्रिया वर्मा, उपायुक्त तनूजा मालवीय की उपस्थिती में प्रधानमंत्री आवास योजना के रिक्त भवनो का पंजीयन शिविर में किया गया।

     आयुक्त ने बताया कि निगम के स्वास्थ्य कर्मचारियो को उनके रहने, उनकी बुनियादी जरूरतो को पूरा करने की सुविधाओ हेतु 73 भवनो का पंजीयन हेतु पंजीकृत किया गया। आयुक्त ने बताया कि निगम स्वास्थ्य कर्मचारियो को आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न बैंकींग सेवाओ का लाभ दिये जाने के लिये गत दिनो आयोजित शिविर मे सेन्ट्रल बैंक, नर्मदा मालवा बैंक, महाराष्ट्र बैंक, बैंक ऑफ इन्डिया के अधिकारियो ने कर्मचारी हितेषी योजनाये, कर्मचारियों के बीमा संबंधी विषयों की विस्तृत जानकारी के साथ ही कर्मचारियो के जिज्ञासा प्रश्नो का समधान किया। शिविर मे प्रभारी अधिकारी शाहीद अली, उनेजा खान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments