कल विसर्जन के लिए घर-घर से प्रतिमाएं एकत्रित करेगी निगम की टीम
कल विसर्जन के लिए घर-घर से प्रतिमाएं एकत्रित करेगी निगम की टीम
निगम की टीम घर-घर से विसर्जन के लिए सम्मानपूर्वक गणेश प्रतिमा लेकर जाएगी
देवास। मीठा तालाब एवं अन्य जल स्त्रोतो पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केन्द्रीय पर्यावरण विभाग के दिशा निर्देश अनुसार मूर्तियो का विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है। जिसके कारण शहर में गणेश चतुर्दशी पर घरों-घर विराजित श्री गणेशजी की प्रतिमाओ का विसर्जन अनंत चतुर्दशी पर नगर निगम की टीम द्वारा श्रद्धालुओ से घरो-घर से प्राप्त कर कालुखेड़ी तालाब पर किया जावेगा। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा सम्मानपूर्वक गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन की व्यवस्था के लिये निगम अधिकारियो, कर्मचारियो की ड्युटी लगाई जाकर उन्हे वार्डो से निगम की गाडी में विसर्जन हेतु प्राप्त प्रतिमाओ का सम्मानपूर्वक विसर्जन करने के निर्देश दिये गये है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो पर विराजित गणेश प्रतिमाओ को अन्यत्र स्थानो पर विसर्जित नहीं करे, विसर्जन की व्यवस्था में 5 झोनो के 45 वार्डो में निगम के झोनल प्रभारी के साथ वार्ड दरोगा के साथ प्रत्येक वार्ड हेतु वाहन की व्यवसथा की गई है। वाहन के साथ निगम कर्मचारियो की प्रात: 8 बजे से रात्री 8 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। जो घरो-घर में विराजित श्री गणेश जी की प्रतिमाओ को सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु लेकर निगम के वाहन में व्यवस्थित तरीके से रखेगें। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि अपने घरो पर विराजित प्रतिमा का अपने घरो पर बालटीयों में विसर्जित करे या निगम के द्वारा लेने आने वाली गाडीयों में ही सम्मानपूर्वक विसर्जन हेतु रखवायें अन्य स्थानों पर नहीं। नागरिको के द्वारा किसी कारणवश निगम की गाडी में विसर्जन हेतु प्रतिमा नहीं रख पाये है वे नागरिक नगर निगम में स्थापित कन्ट्रोलरूम दूरभाष नम्बर 07272490500 पर सूचना देकर प्रतिमा को निगम की गाडी में रखवा सकते है इस हेतु सूचना के समन्वय के लिये दो कर्मचारियो की ड्युटी कन्ट्रोल रूम पर लगाई गई है, जो प्राप्त सूचना अनुसार दूरभाष पर नागरिको से सम्पर्क कर निगम की गाडी में सूचना अनुसार प्रतिमा रखवायेगें। साथ ही सूचना धारक से प्राप्त सूचना की पुष्टी करेगें।
Comments