दो स्थाई वारंटीयों को पुलिस ने धरदबोचा, एक तीन व एक छ: साल से था फरार..

दो स्थाई वारंटीयों को पुलिस ने धरदबोचा, एक तीन व एक छ: साल से था फरार
देवास। बीएनपी थाना पुलिस ने आज दो स्थाई वारंटियों को पकडक़र न्यायालय में पेश किया जहां उनका जेल वारंट बनाकर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया की दोनों आरोपियों में एक आरोनी 3 साल से अधिक समय से मारपीट के आरोप में फरार था, वहीं एक आरोपी आबकारी अधिनियम के आरोप में 6 वर्ष से फरार था। दोनों को आज पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ा और न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जेल वारंट बनाकर जेल भेज दिया गया।
    बीएनपी थाना पुलिस ने आज दो स्थाई वारंटी पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर एवं नगर पुलिस अधीक्षक विवेक चौहान के निर्देशन में पकड़े है। जिसमें एक 3 साल से अधिक समय से मारपीट के आरोप में फरार स्थाई वारंटी अर्जुन पिता बाबूलाल नायक निवासी तुमदावड़ा जो घटना के बाद से मक्सी में पशु हाट के पीछे रह रहा था उसकी पता कर आज गिरफ्तार किया व न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल वारंट बना कर जेल भेज दिया गया है। इसीके तहत एक अन्य स्थाई वारंटी शाहिद पिता शाकिर कुरैशी निवासी अर्जुन नगर इटावा जो 34 (2)आबकारी अधिनियम के आरोप में करीब 6 वर्ष से फरार था उसकी पतारसी करते ज्ञात हुआ कि उक्त स्थाई वारंटी थाना सिविल लाइन के द्वारा रासुका के प्रकरण में केंद्रीय जेल भेरूगढ़ में निरूद्ध है जहां से वैधानिक कार्यवाही कर उसका स्थाई वारंट भी आज तमिल कराया गया था। दोनों स्थाई वारंटी को तामील करने में निरीक्षक मुकेश इजारदार प्रधान आरक्षक मनोज पटेल और आरक्षक शिव कुमार सिंह व महेंद्र राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments