देवास में पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर 7 सितम्बर को करेगी खाद्यान्न पर्ची का वितरण..
देवास में पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर 7 सितम्बर को करेगी खाद्यान्न पर्ची का वितरण
प्रदेश के 52 जिलों में एक साथ होगा वितरण कार्यक्रम
वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्यवस्था से हितग्राही देश और प्रदेश की किसी भी उचित मूल्य-दुकान से प्राप्त कर सकेगा राशन
जिले में 2 लाख 17 हजार 294 पात्र परिवारों के 10 लाख 75 हजार सदस्यर प्राप्त कर रहे है राशन
देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित 25 श्रेणियों के नवीन सत्यापित एवं वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से छूटे हुए सदस्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। जिला मुख्यालय पर 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले में पर्यटन, संस्कृति एवं आध्याणत्मक मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण करेगी। जिसमें जिले के हितग्राहियों को सभी विकासखंडों से बुलाया जा रहा है। इसी दिन से छूटे हुए ऐसे सभी सत्याापित परिवारों को जिन्हें अभी तक उचित मूल्यि राशन नहीं मिल रहा था, अब उन्हें प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान 1 रूपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार 1 किलो आयोडाईन नमक 1 रूपये किलो की दर से तथा प्रति परिवार 1.5 लीटर केरासीन कलेक्टोर द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्त होगा। प्रदेश में वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्यावस्थाय लागू की गई है। वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्यदवस्था से हितग्राही देश और प्रदेश की किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकेगा।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में जिले में 2 लाख 17 हजार 294 पात्र परिवार है जिनके 10 लाख 75 हजार सदस्य राशन प्राप्तद कर रहे है। शासन द्वारा प्रदेश में 37 लाख नवीन हितग्राहियों को लाभांवित किये जाने के चिन्हित किया गया है। जिले में लगभग 01 लाख हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण में 10 हजार 98 पात्रता पर्ची जारी की जा रही है। जिसमें 50 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवम्बर तक प्रति सदस्य 05 किलाग्राम नि:शुल्क खाद्यान एवं 1 किलो दाल प्रति परिवार प्रदाय की जायेगी। नवीन हितग्राहियों की पात्रता पर्ची एम राशन मित्र एप एवं पोर्टल पर आमजन के लिये उपलब्ध कराई जा रही है। हितग्राही अपनी पात्रता पर्ची का प्रिन्ट स्वयं निकाल सकते है। हितग्राहियों की सुविधा के लिए विभागीय अमले द्वारा भी पात्रता पर्ची प्रिन्ट कर स्थानीय निकाय के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाये और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग मास्क एवं हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करेगें।
Comments