देवास की बिटिया ने ओजस्वी काव्यपाठ कर देश में पाया प्रथम पुरस्कार, शहर कांग्रेस ने किया सम्मान..
देवास की बिटिया ने ओजस्वी काव्यपाठ कर देश में पाया प्रथम पुरस्कार, शहर कांग्रेस ने किया सम्मान
देवास। आज देवास शहर की बिटिया दिक्षिता तलरेजा ने देवास का नाम पुरे देश में ऊंचा किया है। शहर की प्रतिभावान बेटी जिसने काव्य पाठ में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरे देश में प्रथम स्थान पाया है,
आज बिटिया दिक्षिता की हौंसला अफजाई करने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पहुंचे उनके घर बिटिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया साथ में पुरस्कार स्वरुप 2100/- रू की राशि भेंट की तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान पोपसिंह परिहार, जाकिर उल्ला शेख, संतोष मोदी, वसीम शेख, सुनील तलरेजा, जगदीश तलरेजा, राहुल आहुजा, राहुल पंवार, प्रमोद सुमन सहित आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Comments