पर्यटन मंत्री ने किया खाद्यान्न पर्ची का वितरण..

पर्यटन मंत्री ने किया खाद्यान्न पर्ची का वितरण
कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खड़ी है : सुश्री ऊषा ठाकुर
देवास। जिले में जिला मुख्यालय पर मल्हार स्मृति मंदिर में खाद्यान्न पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यामत्म मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची का वितरण किया। पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा की कोरोना संकट के काल में प्रदेश सरकार गरीबों के साथ खडी है। प्रदेश सरकार गरीब कल्याशण सप्ताह मना रही है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए सरकार इस तरह की योजना बनाये, जिससे गरीब तबके को लाभ मिल सके इस तरह की अन्त्योदय योजना प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए बनाई है। जिससे गरीबों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के गरीबों प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन, आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में छूटे हुए हितग्राहियों को पात्रता पर्ची के माध्ययम से राशन वितरण आज से शुरू हो गया है। पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित 25 श्रेणियों के नवीन सत्यापित एवं वर्तमान में सम्मिलित हितग्राहियों में से छूटे हुए सदस्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़ा गया है। आज छूटे हुए ऐसे सभी सत्यांपित परिवारों को जिन्हें अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था, अब उन्हें प्रति सदस्य 5 किलो खाद्यान 1 रूपये प्रति किलो की दर से प्रति परिवार1 किलो आयोडाईज्ड नमक 1 रूपये किलो की दर से तथा प्रति परिवार 1.5 लीटर केरोसीन कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्त होगा। प्रदेश में वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्यकवस्था लागू की गई है। वन-नेशन-वन राशनकार्ड व्यनवस्था से हितग्राही देश और प्रदेश की किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकेगा।

 

पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। हम जब भी घर से बाहर जाये मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा हाथों को बार-बार धोये। सभी योगासन एवं प्राणायाम करें जिससे हम स्वनस्थ रह सके। पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम में हिताग्राहियों से कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में 70 पौधो का रोपण करें और पौधों के बडे होने तक ध्यान रखे। विधायक खातेगांव आशीष शर्मा ने कहा कि पात्रता पर्ची अभियान से राशन वितरण किया जा रहा है। इस बार अधिक मात्रा में अनाज का उत्पादन हुआ है और उसका भण्डारण भी किया गया है। कोरोना संकट में राशन वितरण की केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है। देवास जिले के लगभग 1 लाख हितग्राहियों को राशन का लाभ मिल रहा है।

 

       विधायक बागली पहाड़सिंह कन्नौजे कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीब लोगो के मसीहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्ग के लोगों के हित में योजनाए बनाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में गरीब लोगो को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आज से हितग्राहियों को पात्रता पर्ची के आधार पर राशन मिलेगा। वर्तमान में जिले में 2 लाख 17 हजार 294 पात्र परिवार है जिनके 10 लाख 75 हजार सदस्यं राशन प्राप्ति कर रहे है। शासन द्वारा प्रदेश में 37 लाख नवीन हितग्राहियों को लाभांवित किये जाने के चिन्हित किया गया है। जिले में लगभग 01 लाख हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण में 10 हजार 98 पात्रता पर्ची जारी की है। जिसमें 50 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नवम्बर 2020 तक प्रति सदस्य 5 किलोग्राम नि:शुल्क खाद्यान एवं 1 किलो दाल प्रति परिवार प्रदाय की जायेगी। नवीन हितग्राहियों की पात्रता पर्ची एंव राशन मित्र एप एवं पोर्टल पर आमजन के लिये उपलब्ध कराई जा रही है। हितग्राही अपनी पात्रता पर्ची का प्रिन्ट स्वयं निकाल सकते है। हितग्राहियों की सुविधा के लिए विभागीय अमले द्वारा भी पात्रता पर्ची प्रिन्ट आकर स्थायनीय निकाय के माध्यवम से उपलब्ध कराई जायेगी। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के हितग्राहियों से चर्चा भी की।

Comments