पुन: आदेश में संशोधन : अब रविवार के दिन लॉकडाउन नहीं रहेगा, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश..केंद्रीय गाइडलाइन का ही पालन किया जाए, मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को दिया लॉकडाउन लगाने का अधिकार वापस लिया..

पुन: आदेश में संशोधन : अब रविवार के दिन लॉकडाउन नहीं रहेगा, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश..केंद्रीय गाइडलाइन का ही पालन किया जाए, मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को दिया लॉकडाउन लगाने का अधिकार वापस लिया
देवास/भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को लॉकडाउन लगाने के अधिकार को रद्द कर दिया है। पहले यह बात सामने आ रही थी कि सरकार ने रविवार का लॉकडाउन जारी रखा है, लेकिन अब रविवार के दिन लॉकडाउन नहीं रहेगा। अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने निर्देश दिए कि केंद्रीय गाइडलाइन का ही पालन किया जाए। गौरतलब है की आज दोपहर में रविवार को लॉकडाउन रखने के आदेश भी जारी किए गए थे, लेकिन शाम को पुन: आदेश में संशोधन किया गया है। जहां प्रदेश के गृह विभाग ने आदेश जारी कर सिर्फ कंटेन्मेंट जोन में पाबंदियां लगाने के आदेश दिए हैं। इस विषय को लेकर शाम को ही ट्वीट किया गया था।

 

        इसके पहले अनलॉक-3 के बाद मध्य प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन लागू किया गया था। इस दौरान सभी दुकानें, बाजारों को बंद रखा जाता था। इस दौरान केवल मेडिकल स्टोर, बैंक एटीएम, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप और दूध की दुकानों को ही खोले रखने की अनुमति रहती थी। वहीं सडक़ों पर वाहनों के आने-जाने पर भी रोक रहती थी। केवल हेल्थ इमरजेंसी वाहन, अति आवश्यक सेवा में लगे कर्मचारी, मीडिया कर्मचारी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए ही छूट रहती थी।

रविवार को लॉकडाउन लगाने का कारण यह बताया जा रहा था कि छुट्टी के दिन लोग घूमने निकल जाया करते थे। इसके साथ ही वे नियमों का पालन न करते अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने भी जाने लगे थे। इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा और बढऩे लगा था।

Comments