कोरोना का कहर जारी..आज आए 12 पॉजिटिव..अब तक 131 मरीज एक्टिव..

आज आई 328 सेंपलों की रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव..
अब तक 1756 पॉजिटिव 23 की हुई मौत, 1602 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 131 मरीज एक्टिव
देवास।
आज गुरूवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। आज आई 328 सेंपल रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव मरीज है। जिसमें शहर के कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए है, इनमें कालानी बाग, विश्राम बाग, ओम साईं विहार कालोनी, गंगा नगर, त्रिलोक नगर, शिवशक्ति नगर सहित ग्रामीण में खेड़ीखेड़ा, सोनकच्छ, मोरूखेड़ी में पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 1756 पॉजिटिव मरीजों में 23 की मौत हुई है, 1602 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 131 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 10 कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत घर भेजे जा रहे हैं।


आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची :
1 पता:-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
2 पता:-ग्राम खेडीखेडा खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
3 पता:-ग्राम खिरनीखेडा खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
4 पता:-वार्ड-07 सोनकच्छ,देवास ,महिला,उम्र 29 वर्ष
5 पता:-विश्राम बाग,देवास ,महिला,उम्र 64 वर्ष
6 पता:-विश्राम बाग,देवास ,पुरूष,उम्र 69 वर्ष
7 पता:-ओम सॉई विहार कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
8 पता:-गंगा नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
9 पता:-त्रिलोक नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 16 वर्ष
10 पता:-वार्ड-13 सोनकच्छ,देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
11 पता:-मोरूखेडी,देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
12 पता:-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष

Comments