धीमी गति से जारी कोरोना का कहर..आज आए 15 पॉजिटिव..अब तक 210 मरीज एक्टिव..

आज आई 348 सेंपलों की रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव..
अब तक 1713 पॉजिटिव 23 की हुई मौत, 1480 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 210 मरीज एक्टिव
देवास।
आज सोमवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। आज आई 348 सेंपल रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव मरीज है। जिसमें शहर के कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए है, इनमें निमाड़ नगर इटावा, राधागंज, राजाराम नगर, शिवशक्ति नगर, मोती बंगला, बीएनपी कॉलोनी, इडब्लयूएस न्यू मुखर्जी नगर, शांतिपुरा, संजय नगर सहित ग्रामीण में पोलाय जागीर, रंधनखेड़ी, पाडल्या में पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 1713 पॉजिटिव मरीजों में 23 की मौत हुई है, 1480 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 210 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 21 कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत घर भेजे जा रहे हैं।


आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची :
1 पता:-पोलाय जागीर ,देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
2 पता:-न्यू रामनगर एनएक्स विकासनगर ,देवास ,महिला ,उम्र 73 वर्ष
3 पता:-रंधनखेडी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
4 पता:-निमाड नगर इटावा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 18 वर्ष
5 पता:-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
6 पता:-राजाराम नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
7 पता:-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
8 पता:-मोती बंगला ,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
9 पता:-बीएनपी कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
10 पता:-इडब्ल्युएस न्यू मुखर्जी नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 47 वर्ष
11 पता:-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
12 पता:-शांतिपुरा,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
13 पता:-संजय नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
14 पता:-पाडल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
15 पता:-पाडल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष

Comments