आज आई 423 सेंपलों की रिपोर्ट में 8 पॉजिटिव..अब तक 41 मरीज एक्टिव..

अब तक 1842 पॉजिटिव 23 की हुई मौत, 1778 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 41 मरीज एक्टिव
देवास। आज शनिवार को शहर में छ: व ग्रामीण क्षेत्र में दो कोरोना के मरीज मिले है। आज आई 423 सेंपल रिपोर्ट में 8 पॉजिटिव मरीज है। जिसमें शहर में कालूखेड़ी, बालगढ़, ढांचा भवन, माँ गायत्री विहार, प्रेम नगर पार्ट-2, राधागंज सहित ग्रामीण में सिरोलिया, बीराखेड़ी में पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 1842 पॉजिटिव मरीजों में 23 की मौत हुई है, 1778 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 41 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 12 कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत घर भेजे जा रहे हैं।

आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची :
1 पता:-कालुखेडी,देवास ,पुरूष ,उम्र 85 वर्ष
2 पता:-सिरोलिया रेवातीर ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
3 पता:-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
4 पता:-ढांचा भवन,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पता:-बीराखेडी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 पता:-मॉ गायत्री विहार ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
7 पता:-प्रेम नगर पार्ट-2 ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
8 पता:-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष

 

Comments