आज आई 471 सेंपलों की रिपोर्ट में 7 पॉजिटिव..

अब तक 1849 पॉजिटिव 23 की हुई मौत, 1783 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 43 मरीज एक्टिव
देवास। आज रविवार को शहर में तीन व ग्रामीण क्षेत्र में चार कोरोना के मरीज मिले है। आज आई 471 सेंपल रिपोर्ट में 7 पॉजिटिव मरीज है। जिसमें शहर में राधागंज, सूरज नगर, मधुबन कॉलोनी सहित ग्रामीण में बागली, पिपलपाती, कमलापुर, बालोन में पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 1849 पॉजिटिव मरीजों में 23 की मौत हुई है, 1783 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 43 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 5 कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव मरीज उपचार के उपरांत घर भेजे जा रहे हैं।

आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची :
1 पता:-वार्ड-5 बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
2 पता:-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
3 पता:-पिपलपाती उदयनगर ,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
4 पता:-सुरज नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
5 पता:-कमलापुर,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
6 पता:-बालोन ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
7 पता:-मधुबन कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष

Comments