देवास कोरोना मुक्त की और..आज 6 पॉजिटिव..अब तक 45 मरीज एक्टिव..
आज आई 369 सेंपलों की रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव..
अब तक 1834 पॉजिटिव 23 की हुई मौत, 1766 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 45 मरीज एक्टिव
देवास। आज शुक्रवार को शहर में पांच व ग्रामीण क्षेत्र में एक कोरोना के मरीज मिले है। आज आई 369 सेंपल रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव मरीज है। जिसमें शहर में मधुबन कॉलोनी, कृष्ण करीम नगर, एलआईजी विकास नगर, प्रेमनगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बरोठा तहसील के ग्राम खोकरिया में पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 1834 पॉजिटिव मरीजों में 23 की मौत हुई है, 1766 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 45 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज 10 कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव मरीज उपचार उपरांत घर भेजे जा रहे हैं।
आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची :
1 पता:-खोकरिया,बरोठा ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
2 पता:-मधुबन कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
3 पता:-मधुबन कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
4 पता:-कृष्णा करीम नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
5 पता:-एलआईजी विकास नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
6 पता:-प्रेमनगर ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
Comments