माताजी टेकरी से दर्शन कर लौट रहा श्रद्धालु सीढ़ी मार्ग पर अचानक से गिरा, हुई मौत..

माताजी टेकरी से दर्शन कर लौट रहा श्रद्धालु सीढ़ी मार्ग पर अचानक से गिरा, हुई मौत
देवास। माताजी के दर्शन कर वापस आ रहे बुजुर्ग अचानक से सीढ़ी मार्ग पर गिर गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

      आज सुबह करीब 8 बजे माताजी टेकरी पर दर्शन कर वापस नीचे उतर रहे श्रद्धालु नागेश्वर पिता रग्गाजी बगानिया उम्र 50 वर्ष निवासी न्यू देवास अचानक से सीढ़ी मार्ग सिंह द्वार पर गिर गए और अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 चालक योगेन्द्र सिंह राणा व आरक्षक अर्जुन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और श्रद्धालु को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments