अनाज व्यापारियों की हड़ताल समाप्त, कल से होगी मंडी में नीलामी प्रारंभ..

अनाज व्यापारियों की हड़ताल समाप्त, कल से होगी मंडी में नीलामी प्रारंभ
देवास।कृषि उपज मंडी में विगत दिनों से अनाज व्यापारियों की हड़ताल जारी थी, जो आज खत्म हुई है। अनाज व्यापारियों ने बताया की कल से अनाज मंडी पुन: शुरू की जाएगी। इस संबंध में व्यापारियों ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है। जिसमें लिखा है की समस्त कृषक बंधुओं एवं तुलावटियों हम्माल एवं नीलाम कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अनाज व्यापारियों की चल रही हड़ताल शासन से चर्चा उपरांत दिये गये आश्वासन के फलस्वरूप अनाज व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। यह जानकारी अध्यक्ष अनाज व्यापारी संघ देवास द्वारा दी गई। सभी किसान बंधुओं व मंडी के समस्त हितग्राही को सूचित हो कि वह मंडी में अपनी कृषि उपज का क्रय-विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में ला सकते है मंडी में कल 7.10.2020 से निर्धारित समय पर कृषि उपज का नीलाम प्रारंभ रहेगा।

Comments