अब मोबाइल एप से निगम संबंधी सेवाओं की जानकारी घर बैठे होगी प्राप्त..
अब मोबाइल एप से निगम संबंधी सेवाओं की जानकारी घर बैठे होगी प्राप्त
देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि निगम द्वारा नागरिको की सुविधाओ के लिये माय देवास एप प्रारंभ किया गया है। जिसे डाउनलोड कर नागरिक निगम संबंधी सेवाओ का लाभ लेवें। जिसके अन्तर्गत निगम संबंधी सेवाओ में संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, यूजर चार्जेस, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, व नामांतरण, भवन नक्शा संबंधी जानकारियो के साथ ही देवास से चलने वाली नगर निगम सीटी बस ट्रांसपोर्ट की जानकारी नागरीकगण माय देवास एप डाउन लोड कर निगम द्वारा दी जाने वाली समस्त प्रकार की निगम संबंधी सेवाओ की एप के माध्यम से घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकते है।
जिससे नागरिको को नगर निगम कार्यालय या अपने क्षेत्रो के झोन कार्यालयो में आने की आवश्यकता नहीं होगी तथा समय की बचत होने के साथ ही सूचना एप के माध्यम से प्राप्त होकर कार्यो में पारदर्शिता भी आयेगी। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे निगम के एप माय देवास, गुगल प्ले स्टोर पर जाकर माय देवास टाईप कर एप डाउनलोड करें और निगम संबंधी कार्यो की सेवाओ का लाभ लें।
Comments