हाटपिपलिया से मनोज 13 हजार 895 मतों से जीते चुनावी जंग..
हाटपिपलिया से मनोज 13 हजार 895 मतों से जीते चुनावी जंग
चुनाव में विजयी होने के बाद..जो वादा किया था..वो निभाना पड़ेगा..
देवास। आज मतगणना के बाद जिस तरह सुबह से रूझान आना शुरू हुए थे, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा था की कांग्रेस परचम लहरा देगी, लेकिन जैसे राउंड दर राउंड शुरू हुए और भाजपा को जिस तरह से बढ़त मिलना शुरू हुई उसके बाद से जो कांग्रेसी नेता जो सडक़ पर जीत की उम्मीद लिए जश्र मनाने के लिए खड़े थे, वे धीरे-धीरे मतगणना स्थल से गायब होते गए। वहीं सुबह भाजपा के जिलाध्यक्ष मोबाइल लेकर मतगणना कक्ष तक चले गए थे। जिस पर कांग्रेसी नेता मनोज राजानी व प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल ने आपत्ति दर्ज कराई थी। दोपहर के बाद तक मनोज चौधरी लगातार बढ़त बनाए हुए थे। वहीं शाम 5.15 बजे अंतिम 21 वें राउंड तक भाजपा को डाकमत पत्र में मिले 323 वोटों सहित कुल 13 हजार 895 व मतों से विजय हो गई है। वहीं विजयी होने के पश्चात शहर के खेड़ापति मंदिर से भाजपा का विजयी जुलूस भी निकाला गया। जिसमें हाटपिपलिया सीट पर विजयी हुए मनोज चौधरी के साथ अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
भाजपा से मनोज चौधरी अब विजय की और हैं दोपहर से लेकर अब तक बढ़त बनाए हुए थे। खबर लिखे जाने तक उन्होनें 21 वें राउंड में 13 हजार 895 मतों से विजय हांसिल कर ली थी। वहीं कांग्रेस की और से राजवीर सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया गया था। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से लेकर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने राजवीर को विजय दिलाने के लिए प्रत्याशी से वादा किया था। मगर यहां यह गाना सटीक बैठता है की वादा तो टूट जाता है..कुछ ऐसा ही कांग्रेस की और से देखने को मिला। खैर अब मनोज चौधरी भाजपा की और से हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक बनकर पुन: काबिज हो चुके हैं। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रत्याशी मनोज चौधरी ने जो वादे क्षेत्र की जनता से किए थे उन्हें भी अब निभाने का समय आ गया है, या कहा जाए तो अब मनोज चौधरी का समय शुरू हो चुका है, इस पर वह कितने खरे उतरेंगे यह अब आने वाला समय जरूर बताएगा। क्योंकि कांग्रेस के समय मनोज चौधरी ने जो वादे क्षेत्र की जनता से किए थे उस पर वह खरे नहीं उतर पाए पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम कर पुन: विजय हांसिल भी उन्होनें क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर की है। अब जनता की विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें अपना दायित्व निभाना पड़ेगा जिसके लिए वह तत्पर है ऐसा उनके समर्थकों का कहना है। वहीं कई लोगों के मन में सवाल बना हुआ है की क्या मनोज चौधरी क्षेत्र में लोगों की उम्मीद पर खरा उतर सकेंगे जो पिछली दफा कांग्रेस के काम नहीं करने का बहाना कर रहे थे।
पूर्व चुनाव में भी 13 हजारी थे
पिछले चुनाव में कांग्रेस की और से मनोज चौधरी ने भाजपा के दीपक जोशी को 13 हजार 500 मतों से हराया था इस बार भी वहीं आंकड़ा साथ में रहा इस बार मनोज चौधरी ने भाजपा से चुनाव लडक़र 13 हजार 895 मतों से विजय हांसिल की है। कहा जाए तो मनोज चौधरी के लिए पिछली बार की तरह इस बार भी 13 का आंकड़ा सटीक बैठा है।
यह भी है खरी-खरी
पिछले दिनों चुनाव के दौरान कांग्रेस की आमसभा को सभा को संबोधित करते पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का एक विडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद मीडिया पर इस विडियो को लेकर खबरें भी प्रकाशित की गई थी। खबरें प्रकाशित होने के बाद उन्होनें मीडिया को बिकाऊ कहा था, जिसके बाद समस्त मीडियाकर्मियों ने इसका विरोध किया था। वहीं कहा जाए तो इसका खामियाजा मतगणना के बाद कांग्रेस को भुगतना पड़ा।
Comments