आज आई सैंपल रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव..अब तक 40 मरीज एक्टिव..
आज आई 299 सेंपलों की रिपोर्ट में अब तक 2055 पॉजिटिव 23 की हुई मौत, 1992 मरीज हुए स्वस्थ्य, अब तक 40 मरीज एक्टिव
देवास। आज मंगलवार को शहर में चार व ग्रामीण में एक पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। आज आई 299 सेंपल रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव मरीज है। जिसमें शहर के मोतीबंगला, गायत्री विहार, कालानी बाग, चामुण्डापुरी व ग्रामीण में कुमनगंज में पॉजिटिव की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब तक 2055 पॉजिटिव मरीजों में 23 की मौत हुई है, 1992 अब तक स्वस्थ्य हुए है। वहीं अब तक 40 मरीज एक्टिव है जिनका उपचार जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 9 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं।
आज इन क्षेत्रों में आए पॉजिटिव की सूची:
1. मोतीबंगला में पुरूष 44 वर्ष
2. गायत्री विहार में पुरूष 20 वर्ष
3. कालानी बाग में पुरूष 29 वर्ष
4. चामुण्डापुरी में पुरूष 37 वर्ष
5. कुमनगंज में महिला 37 वर्ष
Comments