अलसुबह कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला को किया था भर्ती, उपचार के दौरान हुई मौत..
अलसुबह कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला को किया था भर्ती, उपचार के दौरान हुई मौत
देवास। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार मरीज बढ़ते जा रहे हैं, त्यौहारों के चलते मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी, लेकिन जैसे ही त्यौहार खत्म हुए वैसे ही कोरोना संक्रमितों में तेजी आ गई। जिसके चलते कई मरीजों की पूर्व में मौत भी हो चुकी है। आज भी एक मोतीबंगला निवासी महिला जो पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाई गई थी, जिसे आज अलसुबह उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मोती बंगला क्षेत्र में एक महिला जिनकी उर्म 73 वर्ष बताई गई है वह कोरोना पॉजिटिव आई थी, उन्हें उपचार के लिए आज अलसुबह करीब 4.30 बजे जिला चिकित्सालय के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। बताया गया है की जहां आक्सीजन की कमी से उनकी करीब एक घंटे के बाद जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल से नगर निगम के शव वाहन में शमशान पहुंचाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Comments