चामुण्डा मिल कर्मचारी एवं कामगारों की मीटिंग संपन्न..

चामुण्डा मिल कर्मचारी एवं कामगारों की मीटिंग संपन्न
देवास। चामुंडा मिल के कर्मचारी व कामगारों की मिटिंग 25 दिसम्बर को सुबह 11 बजे शीलनाथ धुनी मिल रोड़ पर संयुक्त ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष ठा उमेश प्रताप सिंह गौड की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग में बताया गया कि जिन मजदूरों ने क्लेम फार्म जमा नहीं किए है वे अपने क्लेम फार्म जमा कर देवें, जिन मजदूरों को क्लेम की राशि नहीं मिली है या जिन्हें राशि कम मिली है वे भी अपने दस्तावेज जमा करवाएं ताकि उनके संपूर्ण कागज आगे भेजकर कार्यवाही की जा सके।

 

      इस अवसर पर टेक्सटाइल एंप्लाइज युनिय के अध्यक्ष विष्णु वर्मा, मिल मजदूर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर टेक्सटाइल एंप्लाइज युनिय के अध्यक्ष विष्णु वर्मा, मिल मजदूर परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर तिवारी ने भी संबोधित किया। मीटिंग में कमल माली, चिंतामण मोदी, केशर सिंह गुर्जर, नंदकिशोर कहार, कैलाश गुर्जर, कमल नायडू, देवास टेक्सटाईल एम्पलाईज यूनियन के उपाध्यक्ष तेजराम, सुधीर दरबार, मील मजदूूर परिषद के बजरंगलाल बैरवा, मनोहर तिवारी, कमल माली, चिंतामण मोदी सहित बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।

Comments