कृषि कानून बढ़ती मंहगाई, शीत कालीन सत्र रद्द किए जाने केे विरोध में युवा कांग्रेस की मशाल आक्रोश रैली आज

कृषि कानून बढ़ती मंहगाई, शीत कालीन सत्र रद्द किए जाने केे विरोध में युवा कांग्रेस की मशाल आक्रोश रैली आज
देवास। मप्र युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा पास किए गए काले कृषि कानूनों और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने एवं बढ़ती महंगाई के खिलाफ मशाल आक्रोश रैली शाम 5.30 बजे कांग्रेस कार्यालय जवाहर चौक से निकाली जाएगी। कांग्रेस की और से कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, मंडलम सेक्टर प्रभारी, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पूर्व व वर्तमान पार्षद गण, माझी कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, मजदूर कांग्रेस, इंटक कांग्रेस, उद्योग एवं व्यापारी प्रकोष्ठ, कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग, सभी से निवेदन किया है कि कार्यक्रम में सम्मिलित होवे।

Comments