प्रदेशअध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने किया पदभार ग्रहण..

प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान ने साफा बांधकर किया स्वागत
देवास। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने रविवार को राजधानी भोपाल में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान दिल्ली से पधारे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, राष्ट्रीय महासचिव भैया पंवार, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेड़ा, अंकित डेढा के साथ उन्होंने युवा शक्ति समागम और किसान स्वाभिमान रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।

    पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, विधायक कांतिलाल भूरिया, विपिन वानखेड़े के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजित बौरासी, संजय यादव, पिंकी मुदगल ने भी युवाओं को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने अपने संबोधन में आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में युवाओं को आगे बढ़ाने की बात भी कहीं और किसान कानून को केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। कार्यक्रम में देवास से प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चैहान अपनी टीम के साथ पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का साफा पहनाकर स्वागत किया।

Comments