फोटोग्राफर घर की और जा रहा था, कंटेनर ने मारी टक्कर हुई मौत..

फोटोग्राफर घर की और जा रहा था, कंटेनर ने मारी टक्कर हुई मौत

देवास। बायपास मार्ग पर अंधगति से वाहन दौड़ते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है, चाहे मक्सी बायपास मार्ग हो या भोपाल बायपास मार्ग घटनाओं का दौर खत्म नहीं हो रहा है। पिछले ही दिनों दो बढ़ी घटनाएं हो चुकी है। वहीं इसी के चलते शनिवार शाम को भी एक घटना पालनगर बायपास चौराहे पर हुई है। यहां एक एक्टिवा वाहन चालक जो सडक़ पार कर रहा था उसको कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक्टिवा वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया था। वहीं इंदौर पहुंचने के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

      पालनगर बायपास मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है इस मार्ग के आसपास रहवासी क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां पर अंधगति से वाहनों का दौडऩा जारी है। जिसके चलते अधिकांश घटनाएं यहां होती रहती है। शनिवार शाम को भी एक एक्टिवा से चूनाखदान की और जा रहे शेखर पिता सुरेश वर्मा उम्र 35 वर्ष जो फोटो ग्राफर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह बायपास मार्ग से अपने घर चुना खदान की और जा रहे थे, उसी बीच सडक़ पार करते समय एक कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें शेखर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद इंदौर रैफर कर दिया था। जहां इंदौर में उपचार के दौरान युवकी शेखर की मौत हो गई। वहीं जिला चिकित्सालय के चिकित्सक ने बताया था की अत्यधिक चोंट आने पर स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें इंदौर रैफर किया था। वहीं औद्योगिक थाना पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है। व कंटेनर चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।

Comments